भारत-कोरिया शिखर सम्मेलन: 'चिप से शिप' तक का सफर और 4 साल में 5 लाख करोड़ का व्यापार लक्ष्य
नमस्कार दोस्तों में आपको आज की न्यूज अपने भारत में व्यापार को बढ़ावा देने वाले समझौते पर लाया हु
हाल ही में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीक के एक नए युग की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ली के बीच हुई इस मुलाकात में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जो आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।
India South Korea summit chip to ship1. 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
भारत और दक्षिण कोरिया ने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 54 अरब डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ रुपये) तक ले जाया जाएगा। इसके लिए दोनों देशों के बीच 16 एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए हैं इसके तहत दोनों देशों में हुए समझौते में भारत के व्यापार को बहुत आगे लेजाना ओर युवाओं को न्यू अवसर मिलते रहे छोटे व्यापार को बढ़ावा देना ओर आगे तक ले जाना
2. चिप से शिप तक का नया गठबंधन
पीएम मोदी ने इस साझेदारी को 'चिप्स से शिप्स' तक का नाम दिया है। इसका मतलब है कि अब भारत और कोरिया मिलकर सेमीकंडक्टर चिप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), और बड़े समुद्री जहाजों के निर्माण में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। ओर जल्द ही भारत में इनका काम तेजी होगा इनसे युवाओं को रोजगार मिलेगा ओर न्यू तकनीक ( Ai ) की मदत से न्यू idea सीखना ताकि भारत भी तकनीकी में सबसे आगे रहे
3 . भविष्य की तकनीक और हरित ऊर्जा
दोनों देशों ने मिलकर 'भारत-कोरिया औद्योगिक सहयोग समिति' का गठन किया है। यह समिति मुख्य रूप से इन क्षेत्रों पर काम करेगी:
सेमीकंडक्टर: भारत को ग्लोबल चिप हब बनाना। न्यू उद्योग स्थापित करना
AI: भविष्य की तकनीक में सुधार। ताकि ये तकनीक हर भारतीय तक पहुंचाया जाए
हरित ऊर्जा (Green Energy): पर्यावरण को बचाने के लिए नए ऊर्जा स्रोतों पर काम
4. सांस्कृतिक जुड़ाव: के-पॉप (K-Pop) और प्राचीन इतिहास
दिलचस्प बात यह है कि इस बैठक में सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि संस्कृति पर भी चर्चा हुई और यह सहयोग से सेमीकंडक्टर ऐआई और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारत के बाजार की समता को बढ़ावा देना इसी के साथ भारत की संस्कृति को दुनिया भर में बढ़ावा मिलना
युवाओं का क्रेज: पीएम मोदी ने भारत में K-Pop और K-Drama की बढ़ती लोकप्रियता का डेकोरिया जिक्र किया। ताकि यूवाओ को रोजगार मिल सके
ऐतिहासिक रिश्ता: अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना (रानी हियो ह्वांग-ओके) और राजा किम सूरो की पौराणिक कथा को दोनों देशों की साझा विरासत का आधार बताया गया।
मैत्री उत्सव: 20 से 28 अप्रैल तक 'भारत-कोरिया मैत्री उत्सव' मनाने की घोषणा भी की गई ओर इसमें महत्पूर्ण निर्णय लिए जाएगा
Mou का मतलब है कि दोनों देशों ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया ओर आने वाले समय में देश के अंदर 16 समझौते जमीन पर उतारेंगे ओर बहुत बड़े बदलाव लाएंगे
निष्कर्ष
यह समझौता भारत के विशाल बाज़ार और कोरिया के नवाचार (Innovation) को जोड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर है। इससे न केवल व्यापार बढ़ेगा, बल्कि भारत के युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
"क्या आपको लगता है कि इस समझौते से भारत की टेक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आएगा? कमेंट में बताएं



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें