टेस्ला मॉडल Y भारत में लॉन्च: जयपुर और पुणे जैसे शहरों में बिछेगा सुपरचार्जर नेटवर्क, 62 लाख की SUV ने मचाई धूम!
नमस्कार में NGS ब्रेकिंग न्यूज आज में भारत में लॉन्च होने वाली टेस्ला car y मॉडल के बारे में ब्लॉग लाया हु अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है क्योंकि एलन मस्क की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) अब पूरी तरह से भारत के बाजार पर कब्जा करने के लिए तैयार है।
हाल ही में टेस्ला ने अपनी शानदार फैमिली एसयूवी (SUV), मॉडल Y (Model Y), को भारतीय बाजार में उतार दिया है। लेकिन सबसे बड़ी खबर कार नहीं, बल्कि वह नेटवर्क है जो टेस्ला पूरे देश में बिछाने जा रही है। जयपुर और पुणे जैसे बड़े शहरों में अब चीन की तरह ही "सुपरचार्जर नेटवर्क" देखने को मिलेगा। और भारत के लगभग 80 % बाजारों में चार्जर की व्यवस्था की जाएगी कम खर्च में ये आसानी से लम्बे सफर को तय करेगी
टेस्ला मॉडल Y: क्या है इसकी कीमत और खासियत?
टेस्ला ने अपनी इस 6-सीटर प्रीमियम एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 62 लाख रुपये रखी है। यह कार उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लग्जरी के साथ-साथ पर्यावरण और आधुनिक तकनीक का भी ख्याल रखते हैं।
मॉडल Y की दमदार परफॉर्मेंस:
रेंज (Range): एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 681 किलोमीटर तक चलेगी। यानी ये कार हाराम से 300 किलोमिटर जाकर वापस घर पर आ सकते है अगर ये एक बार भर जाने के बाद अगर आदमी daily 100 किलोमिटर का सफर तय करता है तो उसे कम से कम 5 से 6 दिन चार्जर का झझड़ खत्म अब और टेंशन खत्म की लम्बे यात्रा का क्योंकि लोगो को डर भी रहता था कि लम्बे यात्रा में चार्जर की व्यवस्था भी होगी इसलिए अब 681 किलोमीटर चलाकर आराम से चार्जर मिल जाएगा ओर यात्रा खर्चा बहुत कम आएगा लक्जरी स्टाइल के साथ
रफ्तार: यह SUV सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ये स्पीड बहुत सही हैं
टॉप स्पीड: इसकी अधिकतम रफ्तार 201 किमी प्रति घंटा है।
सुरक्षा (Safety): चारों तरफ नजर रखने के लिए इसमें 8 कैमरे लगे हैं और इसे सुरक्षा के मामले में 5-स्टार रेटिंग मिली है।
जयपुर और पुणे बनेंगे इलेक्ट्रिक हब
टेस्ला की एशिया-प्रशांत हेड, इसाबेल फैन ने साफ किया है कि उनका मकसद सिर्फ कार बेचना नहीं, बल्कि एक मजबूत चार्जिंग ढांचा तैयार करना है। उन्होंने बताया कि भारत की आबादी चीन जैसी है, इसलिए यहां का चार्जिंग नेटवर्क भी वैसा ही विश्व-स्तरीय होना चाहिए।
आने वाले महीनों में जयपुर, पुणे, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों को सुपरचार्जर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। मुंबई और गुरुग्राम में पहले से ही सुपरचार्जर स्टेशन काम करना शुरू कर चुके हैं।
घर पर ही होगी चार्जिंग की सुविधा
टेस्ला ने भारत के 28 राज्यों में "होम चार्जिंग" लगाने की सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी चाहती है कि जब ग्राहक सुबह सोकर उठे, तो उसकी गाड़ी पूरी तरह चार्ज मिले। यह कदम भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को एक नई दिशा देगा।
सफर बनेगा यादगार और शानदार
इस कार का इंटीरियर किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट से कम नहीं है:
बड़ी स्क्रीन्स: आगे 16-इंच की मुख्य स्क्रीन और पीछे की सीटों के लिए 8-इंच की स्क्रीन दी गई है।
साउंड सिस्टम: इसमें 18 स्पीकर्स लगे हैं और मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix), यूट्यूब और स्पॉटिफाई की सुविधा भी मौजूद है।
सॉफ्टवेयर अपडेट: इसमें "ओवर-द-एयर" तकनीक है, जिससे आपकी कार का सॉफ्टवेयर घर बैठे ही अपडेट होता रहेगा।
कब शुरू होगी डिलीवरी?
टेस्ला इंडिया के हेड शरद अग्रवाल के अनुसार, मॉडल Y की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ये गाड़ियां सीधे शंघाई की फैक्ट्री से भारत मंगवाई जाएंगी और इनकी डिलीवरी जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
निष्कर्ष:
टेस्ला का भारत में इस तरह विस्तार करना यह दिखाता है कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक कारों का ही है। 62 लाख की यह SUV प्रीमियम श्रेणी में आती है, लेकिन इसका लंबा सफर तय करने वाला नेटवर्क इसे दूसरी कारों से काफी आगे ले जाता है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें