भारतीय वायुसेना भर्ती 2026: अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक मौका!

 नमस्कार दोस्तों मैं नानग्राम सैनी आज में एक ऐसे टॉपिक पर बात करने जहां रहा हूं जिसमें जाने का सपना हर किसी का होता है हम अग्नि वीर सेना की बात कर रहे हैं इसमें हम आपको क्या प्रोसेस है पूरा समझाएंगे और कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए पहले  (physical ) पीजीकल टेस्ट होगा  और कितनी हाइट होगा पुरुष और महिलाओं के लिए क्या क्या नियम है सभी का विवरण किया जाएगा। तो चलिए इसको विस्तार से समझते हैं।   

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026"


1.  आवेदन को लेकर तारीख और प्रॉसेस नियम अनुसार।

 इन्वेंट।                           तारीख।      

आवेदन करने कि आखिरी तारीख।           26 जुलाई 
ऑनलाइन लिखित परीक्षा।                22 और 23 September 
प्रोविजनल सिलेक्ट लिस्ट (PSL)।     मई 2027
फाइनल एनरोलमेंट लिस्ट।               जून 2027


नोट - अगर आप इस जॉब में फॉर्म भरते हैं और आपकी एक छोटी सी चूक आपकी मेहनत बेकार कर देगी और लोग इसी को नजरअंदाज कर देते है तो आपको जब फोटो खिंचवाने जाए तो आप एक काली स्लेट यानि बचपन में सभी ने पाठी बरता के नाम सुना हाथ होगा वो ही उसके ऊपर साफ सफेद अक्षर में अपना नाम और फोटो खिंचवाने की तारीख होनी चाहिए ताकि वो 1 महीने से पुरानी नहीं हो वरना आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है परीक्षा केंद्र पर इसे ही आपका मिलान होगा इसलिए आपको फॉर्म भरते व्यक्त आधार के अनुसार ही भरना है।

2. आवेदन शुल्क और अप्लाई लिंक 

    उमीदवार को 550 आवेदन शुल्क देनी है ये फीस है अगर आपको भरना आता है तो आप नीचे दिए गए लिंक से भी भर सकते हो 

iafrecruitment.edcil.co.inClick


         पद और पात्रता मापदंड

इस भर्ती में दो अलग-अलग नियम के तहत चयन किया जाएगा तो चलिए बताते है 


1 अग्निवीर वायु  - पुरुष और महिला दोनों पात्र

यह भर्ती 4 साल के कार्यकाल के लिए होगी। इसके लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: 16.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच।
शैक्षणिक योग्यता:

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा में कुल न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है, साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50% अंक होने चाहिए।

या 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक होना चाहिए।
या मैथ्स-फिजिक्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स किया हो।


2. एयरमैन ग्रुप 'वाई' मेडिकल असिस्टेंट 


यह पद केवल पुरुष भारतीय और गोरखा (नेपाल) नागरिकों के लिए है। यह 20 साल की नियमित सेवा है।

आयु सीमा:
12वीं पास (अविवाहित) उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 16 से 20 वर्ष है।

डिप्लोमा/बी.फार्मा/बी.एससी फार्मेसी वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है (वे विवाहित भी हो सकते हैं)।

शैक्षणिक योग्यता:
12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ कुल 50% अंक होना ज़रूरी है। साथ ही अंग्रेजी विषय में व्यक्तिगत रूप से 50% अंक होने चाहिए।  काश कर अंग्रेजी में ध्यान रखना होगा 

फार्मेसी डिप्लोमा या बी.एससी डिग्री व्यक्ति भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

              (  चयन प्रक्रिया )

आपको इन पदों के लिए मुख्य 3 चरणों से चयन किया जाएगा 

चरण 1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा 


कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा और इसके आधार पर कट-ऑफ जारी होगी। 

° अग्निवीर वायु (साइंस स्ट्रीम): 60 मिनट की परीक्षा होगी, जिसमें फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे।

° अग्निवीर वायु (अन्य स्ट्रीम): 45 मिनट की परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस (RAGA) से प्रश्न होंगे।
दोनों स्ट्रीम के लिए: यदि कोई उम्मीदवार दोनों के लिए परीक्षा देता है, तो उसे 85 मिनट का समय मिलेगा।

° मेडिकल असिस्टेंट पद: इसके लिए 45 मिनट की परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे


चरण 2: दस्तावेज सत्यापन व फिजिकल टेस्ट 


लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी, जिसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) लिया जाएगा:

° दौड़ (Running): 1.6 किमी की दौड़ होगी। अग्निवीर पुरुषों के लिए 7 मिनट और महिलाओं के लिए 8 मिनट का समय मिलेगा। मेडिकल असिस्टेंट के लिए 21 वर्ष तक के उम्मीदवारों को 7 मिनट और अधिक उम्र वालों को 7.30 मिनट का समय दिया जाएगा।

°          फिजिकल एक्टिविटी:
° पुरुष: 10 पुश-अप्स, 10 सिट-ups और 20 स्क्वैट्स।

° महिलाएं: 10 सिट-अप्स और 15 स्क्वैट्स।

इसके बाद लिखित और साइकोलॉजिकल टेस्ट भी लिया जाएगा।


चरण 3: मेडिकल परीक्षा 


अडैप्टेबिलिटी टेस्ट पास करने वालों का विस्तृत मेडिकल चेकअप होगा। इसमें ब्लड, यूरिन, एक्स-रे, ECG, लिवर फंक्शन टेस्ट आदि शामिल होंगे। महिला उम्मीदवारों की लोअर एब्डोमेन व पेल्विस की अल्ट्रासोनोग्राफी भी की जाएगी।


                ( निष्कर्ष )



भारतीय वायुसेना (IAF) में अग्निवीर वायु और ग्रुप-Y मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर निकली यह भर्ती देश सेवा के साथ-साथ सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है। कुल 4349 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार समय रहते यानी 26 जुलाई से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें।
फॉर्म भरते समय वायुसेना द्वारा बताए गए नियमों (विशेषकर काली स्लेट वाली फोटो) का खास ध्यान रखें, ताकि आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो। लिखित परीक्षा सितंबर में होनी है, इसलिए अभी से अपनी तैयारी को मजबूत करना शुरू कर दें।


आपका कोई सवाल है?

अगर आपके मन में इस भर्ती या फॉर्म भरने की प्रक्रिया को लेकर कोई भी सवाल या संशय है, तो नीचे Comment Box में पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे! इस जानकारी को अपने उन दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें जो सेना में जाना चाहते हैं।

टिप्पणियाँ