राजस्थान में PTI कैसे बनें: D.P.Ed की 3200 नई सीटों का ऐलान और पूरी भर्ती प्रक्रिया -2026 गाइड

 नमस्कार दोस्तों मैं आज PTI भर्ती से जुड़े हुए नियम और इसमें कितने सीटों की बढ़ोतरी की है और क्या क्या सिस्टम सभी जानकारी के साथ फॉर्म भरने का प्रॉसेस सभी बताएंगे और पुरानी कितनी थी और न्यू कितनी है सभी का विस्तार करेंगे 

राजस्थान के उन युवाओं के लिए खुशबरी आई है जो 

ग्रेड थर्ड पीटीआई' बनने का सपना देख रहे हैं सरकार ने अब 100 सीटो को बढ़ाकर 3200 सीट कर दी है जो एक बहुत बड़ी बात और अब ज्यादातर युवाओं को मौका मिलेगा 

राजस्थान में PTI भर्ती के लिए नई सीटों की जानकारी 2026


Rajasthan PTI vacancy 2026', 'D.P.Ed admission', 'Physical Education jobs Rajasthan

1.  मेन बात क्या है और क्या चेंज किया है 

°   सीटों में बड़ी बढ़ोतरी: वर्तमान में पूरे राजस्थान में D.P.Ed की केवल 100 सीटें ही उपलब्ध थीं (जोधपुर और प्रतापगढ़ के संस्थानों में थी)। लेकिन अब सरकार ने  करीब 3200 नई सीटों को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। जो कि अब न्यू यूवाओ को मौका मिलेगा 

° ये फैसला क्यों लिया गया और क्या कारण था :- शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी को पूरा करने और युवाओं को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है।

° आवेदन प्रक्रिया: राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा पोर्टल खोले जाने के बाद, राजस्थान के 52 संस्थानों ने D.P.Ed पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवेदन किया है।

कोर्स का महत्व: D.P.Ed दो साल का कोर्स है जो आपको शारीरिक गतिविधियों और प्रशिक्षण के वैज्ञानिक तरीकों से परिचित कराता है।

भर्ती परीक्षा: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) समय-समय पर PTI की सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। इसमें लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट दोनों शामिल होते हैं।

फिजिकल फिटनेस: एक पीटीआई होने के नाते, आपकी खुद की शारीरिक फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है। आपको दौड़, लंबी कूद और अन्य शारीरिक मापदंडों में खरा उतरना होता है

Rajasthan PTI vacancy 2026', 'D.P.Ed admission', 'Physical Education jobs Rajasthan

2.  करियर और भविष्य की संभावनाएं

PTI के पद पर नियुक्त होने के बाद, आप राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शारीरिक प्रशिक्षक के रूप में काम करते हैं और इस जाब मे आपको क्या क्या मिल सकता हैं 



°  वेतनमान: ग्रेड थर्ड पीटीआई का वेतनमान राज्य सरकार के पे-मैट्रिक्स के अनुसार बहुत आकर्षक है, जिसमें समय-समय पर भत्ते भी जुड़ते हैं।

°  म्मान और करियर: छात्रों को खेल सिखाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए तैयार करना एक अत्यंत गर्व महसूस कराने वाला पेशा है।

° पदोन्नति (Promotion): पीटीआई से आप सीनियर पीटीआई और आगे चलकर शारीरिक शिक्षा में अन्य उच्च पदों पर प्रमोट हो सकते हैं।

इसमें राजस्थान के बाहर से भी कर सकते है लेकिन आरक्षण का लाभ ओनली राजस्थान वाले को ही मिलेगा 
 इस PTI भर्ती में सामान्य आयु 18 से 40 वर्ष  तय की गई है और 
राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष तक की छूट मिलती है।




अगर आप तैयारी करना चाहते हैं तो 
आप राजस्थान सामान्य ज्ञान और शारीरिक शिक्षा के बेसिक्स से आज ही तैयारी शुरू कर सकते हैं। 


राजस्थान PTI भर्ती: आवश्यक योग्यता और दस्तावेज (विस्तृत गाइड)

यदि आप राजस्थान में ग्रेड थर्ड PTI (शारीरिक शिक्षक) बनने का लक्ष्य रख रहे हैं, नीचे दिए निर्देशानुसार फालना करनी होगी।

1. शैक्षणिक योग्यता (Qualification)

°   न्यूनतम योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Senior Secondary) पास होना अनिवार्य है।


°    प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा: 12वीं के साथ आपके पास शारीरिक शिक्षा में कम से कम एक वर्ष या दो वर्ष का डिप्लोमा (D.P.Ed) या बी.पी.एड (B.P.Ed) की डिग्री होनी चाहिए। (नोट: नई नीति के अनुसार अब अधिकतर भर्ती में 2 वर्षीय कोर्स को प्राथमिकता दी जा रही है)।

2. आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)


जब भर्ती का फॉर्म खुलेगा, तो आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

°  10वीं और 12वीं की मार्कशीट: जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए।

° D.P.Ed/B.P.Ed की डिग्री/मार्कशीट: आपका शारीरिक शिक्षा डिप्लोमा।

° आधार कार्ड: पहचान के लिए।

° जन-आधार कार्ड: राजस्थान सरकार की भर्तियों के लिए अनिवार्य।

° जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यदि आप आरक्षण
 (SC/ST/OBC/EWS) का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह लेटेस्ट बना हुआ होना चाहिए।

° मूल निवास प्रमाण पत्र (Bonafide Resident Certificate): आप राजस्थान के निवासी हैं, इसका प्रमाण।

° पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर: स्कैन की हुई कॉपियां।


3. आवेदन कैसे करें (Step-by-Step Guide)


SSO ID: राजस्थान की सभी भर्तियों के लिए आपकी SSO ID होनी चाहिए। अगर नहीं है, तो अभी sso.rajasthan.gov.inClick पर जाकर बना लें।

RPSB/RSSB पोर्टल: भर्ती आने पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन जारी होता है।
फॉर्म भरना: एसएसओ पोर्टल पर 'Recruitment Stack' में जाकर संबंधित भर्ती पर 'Apply Now' करें।

नोट :-


जैसे ही फॉर्म भरने की तारीखें जारी होंगी, हम यहाँ सीधा लिंक अपडेट कर देंगे। आप हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन कर लें ताकि अपडेट मिस न हो।"

अगर आप PTI से जुड़ी पुराने विवाद की समस्या के सॉल्व होनी की प्रक्रिया जानना चाहते है तो यहां क्लिक करें 
https://www.ngsbreakingnews.com/2026/07/rajasthan-pti-grade-3-high-court-news-2022.htmlClick

टिप्पणियाँ