Rajasthan UCC Survey: क्या हैं वो 19 सवाल और अपनी राय ऑनलाइन कैसे दर्ज करें?


 नमस्कार दोस्तों मैं आपका नानकराम सैनी ड्राइवर आज का टॉपिक है राजस्थान में UCC कानून लाने के ऊपर ये कानून राजस्थान सरकार क्यूं ला रही है और इसे किनको क्या फायदा मिलेगा और और लोग 19 सवाल का जवाब कैसे देंगे जो सरकार ने जनता से पूछने के लिए बोला है ताकि ये कानून पूरे देश में लागू किया जाए 

 ये कानून सबसे पहले उत्तराखंड में लागू किया गया था और अब इसे राजस्थान में भी लागू करने की सोच रहे हैं इस कानून के तहत सभी नागरिकों को समान कानून अधिकार मिले। आप इस 19 सवालों का जुवाब कैसे दे सकते हैं और इसमें क्या फायदे हैं तो चलिए।

1 . राजस्थान सरकार में इस UCC कानून को लेकर वर्तमान में क्या स्थित है और क्या विचार रखती हैं 




राजस्थान सरकार के गृह विभाग द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार इस समान नागरिक संहिता का ढांचा तैयार करने वाली उच्च-स्तरीय समिति पूरी तरह जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं समिति के सदस्य अलग अलग जिला मुख्यालयों में जाकर लोगों से राय ले रही और महिलाओं से भी इस UCC कानून की जानकारी ले रहे ताकि समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधियों और कानूनविदों की सीधा सुना जहां सके

 

देखा जाए तो एक लोक कल्याणकारी राज्य में किसी भी समुदाय को ये कानून नहीं सौंपना चाहिए बल्कि इसे व्यापक भागीदारी और आपसी सहमति से तैयार किया जाना चाहिए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस विषय पर अपना बहुमूल्य सुझाव देकर नीति निर्माण की प्रक्रिया में भागीदारी बने समिति का कहना है 

कि प्राप्त होने वाले सुझाव का विश्लेषण करके एक ऐसा व्यवहारिक और सर्वसमावेशी मसौदा तैयार किया जाएगा कि राजस्थान के सभी प्रकार के संस्कृति और समाजवादी ताने बाने के अनुकूल रहे और सभी को समान कानून मिल सके किसी के लिए अलग नहीं रहे 

2 . UCC सर्वे के 19 मुख्य सवाल का विश्लेषण क्या है? 

° शादी और रजिस्ट्रेशन: क्या सभी धर्मों में शादी की उम्र एक बराबर होनी चाहिए और शादी का सरकारी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होना चाहिए?  

° तलाक और गुजारा भत्ता: क्या डाइवोर्स के नियम सबके लिए एक जैसे होने चाहिए? क्या तलाक के बाद महिलाओं और बच्चों के भरण-पोषण के लिए एक समान सख्त नियम होने चाहिए?  

° जमीन-जायदाद का हक: क्या माता-पिता की संपत्ति पर बेटे और बेटी दोनों को बराबर का हक मिलना चाहिए?  

° लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relations): क्या लिव-इन में रहने वाले जोड़ों का सरकारी तौर पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी होना चाहिए?  

° बहुविवाह पर रोक: क्या महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक से ज्यादा शादी करने की प्रथा पर कानूनी रोक लगनी चाहिए? 

3. UCC पोर्टल पर अपनी राय ऑनलाइन कैसे दर्ज करें?

° अगर आप भी राजस्थान के नागरिक हैं और इस सर्वे में भाग लेकर सरकार तक अपने सुझाव पहुंचाना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है:

° वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले राजस्थान सरकार के ऑफिशियल पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.inClick पर विजिट करें.

° विवरण भरें: वहां आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे आपका नाम, पता या संस्था का नाम भरना होगा.

° सवालों के जवाब दें: आपके सामने जो 19 सवाल आएंगे, उन पर आप अपनी समझ के अनुसार 'हाँ', 'ना' या अपना सुझाव लिख सकते हैं.

° गोपनीयता: सरकार के गृह विभाग के अनुसार, आपके द्वारा दिए गए सभी सुझाव और दस्तावेज पूरी तरह से गुप्त (Confidential) रखे जाएंगे. 

निष्कर्ष

ये क़ानून जो सरकार ला रही है ये एक समान नागरिक (UCC) कानून एक बहुत बड़ा कानूनी सुधार है  जो हमारे समाज में बहुत सुधार करेगा और भविष्य को प्रभावित करेगा और हमे जिम्मेदार नागरिक होने के नाते फालतू की अफवा पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सरकार की official website पर जाकर अपनी सही रही रखनी चाहिए ताकि एक व्यवहारिक कानून बन सके और भविष्य सभी लोग आगे बढ़ सकें।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): दोस्तों, यह लेख पूरी तरह से समाचार पत्रों और सरकारी घोषणाओं में दी गई जानकारी के आधार पर केवल आपकी सूचना (Information) के लिए लिखा गया है. हमारा उद्देश्य किसी भी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी राजनीतिक विचार का समर्थन करना बिल्कुल नहीं है.


और अगर ये बात सही हैं तो कमेंट हमे अपनी राही जरूर दे 

टिप्पणियाँ