नमस्कार दोस्तों हम बात करेंगे आज देव भूमि उत्तराखंड की अब सरकार इस भूमि को एक सफल खेती बनाना चाहती है सरकार अब पहाड़ी ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ाएगी और ग्रामीण विकास पर ध्यान देगी।
बहुत से इलाकों में बदलते मौसम के कारण खेती पूरी तरह नहीं हो पाती लोग पलायन कर देते है बढ़ती चुनौती और बढ़ते लागत के कारण कृषि क्षेत्र के सामने कई नई समस्याएं भी खड़ी हुई हैं।
इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के विकास के लिए 20 वर्षीय कृषि रोडमैप तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में कृषि को अधिक व्यवस्थित, टिकाऊ और रोजगार से जोड़ना है
उत्तराखंड कृषि रोडमैप
20 साल की योजना क्यों जरूरी है।
ऐसी खबर के जानने और सीखने के लिए यहां से लेपटॉप खरीदे
https://link.amazon/B0dglWbyU
Click
हालांकि पहाड़ी इलाकों में खेती में बदलाव कुछ महीनों या एक दो साल में नहीं दिखते हैं कृषि में बागवानी सिंचाई और ग्रामीण रोजगार इन सब में बदलाव आने में कही टाइम लगता हैं इसीलिए ग्रामीण विकास के लिए लंबे समय की योजना रखना बहुत जरूरी है
उत्तराखंड जैसे राज्य में यह जरूरत और भी ज्यादा महसूस होती है, क्योंकि यहां भौगोलिक परिस्थितियां हर क्षेत्र में अलग हैं। पहाड़ों की परिस्थितियां मैदानी इलाकों से काफी अलग हैं। इसलिए एक जैसी कृषि नीति पूरे राज्य के लिए समान रूप से प्रभावी नहीं हो सकती।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार दोनों इलाकों पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रणनीतियों पर ध्यान देने की बात सामने आई है।
खेती से जुड़े उपकरण लेने के लिए यहां से खरीद
https://link.amazon/B01EFMBwS
क्लिक सरकार उत्तराखंड में सभी 13 जिलों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करेगी।
इस योजना के तहत उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को शामिल किया जाएगा और जिला की व्यवस्था के अनुसार कृषि में सुधार और बेहतरीन अर्थव्यवस्था तैयार किया जाएगा और संसाधनों कि पूर्ति पूरी करी जाएगी।
जहां पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक खेती के साथ बागवानी, औषधीय पौधों और स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने बात कर रही है सरकार का दावा हैं कि स्थानीय मैदानी और पहाड़ी खेती से राज्य की कृषि का विकाश और अर्थव्यवस्था को मजबूत रखना है।
अगर स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से योजनाएं तैयार होती हैं, तो किसानों के लिए उनका लाभ जमीन पर पहुंचाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है
कृषि के साथ बागवानी और पशुपालन पर भी जोर।
उत्तराखंड में कृषि को केवल अनाज की खेती तक सीमित रखकर नहीं देखा जा सकता। यहां बागवानी, पशुपालन और अन्य संबद्ध गतिविधियां भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
20 वर्षीय रोडमैप में कृषि के साथ बागवानी, पशुपालन, वानिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को भी शामिल किया जा रहा है।
यह बदलाव किसानों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। उदाहरण के लिए, जहां पारंपरिक खेती से आमदनी सीमित है, वहां फल, सब्जियां, मसाले या अन्य स्थानीय उत्पाद अतिरिक्त आय का साधन बन सकते हैं। इसी तरह पशुपालन को खेती से जोड़कर ग्रामीण परिवार अपनी आय के अलग-अलग स्रोत विकसित कर सकते हैं।
पलायन और रोजगार की चुनौती।
उत्तराखंड 20 वर्षीय कृषि योजना
👉 उत्तराखंड कृषि योजना 2026
उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य के ग्रामीण इलाकों में खेती सही से नहीं होने की वजह से लोग शहरों की और पलायन ज्यादा करते है सरकार की ये योजना से लोग गांवों में ही खुदका कृषि से संबंधित रोजगार कर सकेगा
सिर्फ खेती करना ही रोजगार का एकमात्र रास्ता नहीं है। कृषि उत्पादों की पैकिंग, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन और बाजार तक पहुंचाने से भी रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
जलवायु परिवर्तन भी बड़ी चुनौती।
पिछले कुछ वर्षों में मौसम में बदलाव का असर खेती पर लगातार चर्चा में रहा है। अनियमित बारिश, तापमान में बदलाव और प्राकृतिक परिस्थितियों में परिवर्तन जैसी समस्याएं किसानों की योजना को प्रभावित कर सकती हैं।
इसीलिए 20 वर्षीय योजना में जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता को शामिल करना महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है।
भविष्य की कृषि व्यवस्था ऐसी होनी जरूरी है जो बदलती प्राकृतिक परिस्थितियों के साथ खुद को ढाल सके। इसके लिए स्थानीय फसलों, पानी के बेहतर इस्तेमाल और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर ध्यान देने के लिए सरकार इस 20 साल की योजना को मजबूत बनाएगी
कृषि को बाजार से जोड़ना जरूरी।
किसान के लिए केवल उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। उसकी उपज का सही मूल्य मिलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
किसान यदि अच्छी फसल पैदा करता है, लेकिन उसे बाजार तक पहुंचाने में परेशानी होती है या उचित कीमत नहीं मिलती, तो उत्पादन बढ़ने का पूरा लाभ उसे नहीं मिल पाता।
इसलिए आने वाले वर्षों में कृषि रोडमैप की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि किसानों को बाजार, प्रसंस्करण, भंडारण और बेहतर मूल्य से कितना जोड़ा जाता है।
Uttarakhand Agriculture Action Plan
स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और प्रसंस्करण से भी किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएं बन सकती हैं।
योजना की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण कदम।
सरकार की ये योजना 20 साल की इसलिए है क्योंकि कोइ भी विकाश में सालों लगते है ये कोई एक दिन का काम नहीं है समय समय पर इसकी मांग के अनुसार बदलाव करना पड़ता हैं
नई तकनीक आती है, बाजार की मांग बदलती है और मौसम की परिस्थितियां भी अलग हो सकती हैं। इसलिए रोडमैप को समय के साथ अपडेट करते रहना उपयोगी होगा
इस प्रक्रिया में किसानों की राय भी महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि जमीन पर काम करने वाले किसानों को स्थानीय समस्याओं की सबसे अच्छी जानकारी होती है इसलिए सरकार किसानों की राय भी लेगी।
निष्कर्ष।
उत्तराखंड का 20 वर्षीय कृषि रोडमैप राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए एक लंबी अवधि की दिशा तय करने की कोशिश है। इसमें केवल खेती ही नहीं, बल्कि बागवानी, पशुपालन, वानिकी, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, रोजगार और पलायन जैसे विषयों को भी शामिल किया जा रहा है।
इस योजना की असली सफलता आने वाले वर्षों में इस बात से तय होगी कि इसका लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक कितनी प्रभावी तरीके से पहुंचता है।
अगर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की जरूरतों को समझते हुए योजनाएं लागू की जाती हैं और किसानों को उत्पादन के साथ-साथ बाजार व रोजगार से जोड़ा जाता है, तो कृषि उत्तराखंड के ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बन सकती है।
डिस्क्लेमर ;- यह लेख उपलब्ध समाचार/जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। 20 वर्षीय रोडमैप की विस्तृत नीतियां और अंतिम प्रावधान सरकार द्वारा आगे जारी किए जाने पर इसमें बदलाव या नई जानकारी जुड़ सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें